पूर्वी स्विट्जरलैंड में डच पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त: सुरक्षा घेरे से टकराकर पलटी बस, 5 हेलीकॉप्टर राहत कार्य में जुटे

  • Share on :

स्विट्जरलैंड। पूर्वी स्विट्जरलैंड में एक टूर बस गंभीर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक, बस पलट गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बस सुस्च और जेरनेज गांवों के बीच पलटी। बस पहले सड़क के किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक से टकराई। इसके बाद बस पलट गई।  हादसे में कोई दूसरा वाहन शामिल नहीं था। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव का काम जारी है।
स्विट्जरलैंड की मीडिया के मुताबिक, बस में 48 लोग सवार थे। नीदरलैंड के यात्रा उद्योग संगठन एएनवीआर की एक प्रवक्ता ने समाचार पत्र ब्लिक को बताया कि बस में सवार यात्री नीदरलैंड के रहने वाले थे।
स्विस मीडिया के मुताबिक, हादसे की जगह पर कई एंबुलेंस भेजी गईं। इसके अलावा पांच हेलीकॉप्टर भी बचाव और राहत के लिए लगाए गए।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper