कोदो-कुटकी के समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु ई-पंजीयन 6 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक

  • Share on :

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
डिंडौरी। खरीफ वर्ष 2026 में रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो-कुटकी की शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदी की जाएगी। इसके लिए किसानों का ई-पंजीयन पोर्टल पर पंजीयन 6 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। निर्धारित मूल्य पर कोदो-कुटकी का विक्रय करने के लिए किसानों का पंजीयन कराना अनिवार्य है।
       इसी क्रम में आज कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ किसानों को कोदो-कुटकी पंजीयन की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा तथा योजना के लाभों के संबंध में जागरूक करेगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, वनमंडलाधिकारी श्री अशोक कुमार सोलंकी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
     जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपना पंजीयन कराएं, ताकि रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो-कुटकी का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर कर सकें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper