राजधानी में सुबह-सुबह कोहराम: पालम की रिहायशी इमारत में आग, 6 की गई जान

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। एक मकान में लगी आग में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं। आग में एक ही परिवार के कई लोग फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया था।
दिल्ली फायर सर्विस को पालम के साध नगर इलाके में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर 30 गाड़ियों को भेजा गया। दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इमारत में करीब 9 लोगों के फंसने की बात सामने आई, जिन्हें बचाने के लिए कोशिशें शुरू की गईं। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और चीख-पुकार मच गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर में आग लगने की सूचना सुबह 7 बजे मिली थी। उन्होंने कहा, ‘एक आवासीय इकाई में आग लगने की सूचना मिली थी और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।’ पुलिस और अन्य आपातकाल सेवाएं भी घनी आबादी वाले इलाके में बचाव कार्य में सहायता के लिए पहुंची थीं। आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper