तड़के सुबह दिल्ली में तांडव: रिठाला की बस्ती में लगी आग ने उजाड़े कई परिवार, रेस्क्यू जारी

  • Share on :

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में आज गुरुवार तड़के झुग्गियों वाली बस्ती में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलकर 50 से ज्यादा झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के बाद एक लड़की के लापता होने की भी खबर है, जिसकी तलाश की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, दिल्ली आग से 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं हैं. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया. दिल्ली फायर सर्विसेज को सुबह करीब 4:15 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं.
अधिकारियों के मुताबिक, आग झुग्गियों वाले घने इलाके में लगी थी, जिसकी वजह से लपटें तेजी से फैलीं. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 16 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया. दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper