कोरोना से भी घातक 'इबोला' की दस्तक? बेंगलुरु में संदिग्ध महिला मरीज मिलने से हड़कंप
नई दिल्ली। रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध संक्रमण दिखने के बाद बेंगलुरु में एक महिला को क्वारंटीन कर दिया गया है। मृत्यु दर के मामले में यह वायरस कोरोना वायरस से कहीं ज्यादा खतरनाक है।
भारत पर इबोला का साया, बेंगलुरु में महिला को किया गया क्वारंटीन; कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक वायरस
अफ्रीकी देशों में उत्पात मचाने वाला खतरनाक वायरस इबोला भारत पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला वायरस जैसे सा गंभीर लक्षण दिखाई दिए हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला को फिलहाल मेडिकल फैसिलिटी में क्वारंटीन कर दिया है। बता दें कि मृत्यु दर के मामले में यह वायरस कोरोना वायरस से कहीं ज्यादा खतरनाक है।
इससे पहले डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान जैसे देशों में इस वायरस की वजह से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इबोला वायरस इतना घातक इसीलिए माना जाता है क्योंकि इससे संक्रमित मामलों में मृत्यु दर 50 से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

