ईडी ने अंतु तिर्की को किया गिरफ्तार

  • Share on :

रांची। कथित जमीन घोटाले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के सबसे बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। वह करीब 75 दिनों से जेल में बंद हैं। ऐसे में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झामुमो नेता अंतु तिर्की समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने अंतु तिर्की, प्रियरंजन सहाय, रियल एस्टेट कारोबारी विपिन सिंह और इरशाद को अरेस्ट किया है। कल (मंगलवार) ईडी ने अफसर अली को गिरफ्तार किया था।
दरअसल, मंगलवार को ईडी ने झामुमो नेता अंतु तिर्की समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह रेड कथित जमीन घोटाला मामले में की गई थी। ईडी की टीम सुबह 7 बजे अंतु तिर्की के घर छापा मारने पहुंची। देर शाम उन्हें ईडी ऑफिस ले जाया गया। सभी जगहों पर छापेमारी के बाद ईडी को कई डिजिटल डिवाइस, जमीन के कागज और बैंक अकाउंट मिले। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सब कुछ जब्त कर लिया है। बुधवार सुबह ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतु तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने छापेमारी का यह ऐक्शन सद्दाम से मिले इनपुट के बाद किया था। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper