एक्शन में ED: पूर्व CM पिनाराई विजयन के आवास पर तड़के छापेमारी, बेटी वीना की कंपनी से जुड़ा है मामला

  • Share on :

तिरुवनंतपुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कथित धन शोधन मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बहुचर्चित सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मासिक भुगतान मामले में की गई, जिसने केरल की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।
विजयन की बेटी के हुए बयान दर्ज
ईडी पहले ही विजयन की बेटी टी वीना का बयान दर्ज कर चुकी है। वीना की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन इस पूरे विवाद के केंद्र में है। हालांकि अब तक विजयन से पूछताछ नहीं हुई है, लेकिन संकेत हैं कि जांच आगे बढ़ने पर एजेंसी उनका बयान भी दर्ज कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6 बजे ईडी की समन्वित कार्रवाई शुरू हुई। यह छापेमारी केरल हाईकोर्ट के उस फैसले के एक दिन बाद हुई, जिसमें अदालत ने ईडी को सीएमआरएल (कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड) और एक्सालॉजिक के बीच कथित वित्तीय लेनदेन की जांच जारी रखने की अनुमति दी थी।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper