भारी वाहन चालकों के देशव्यापी हड़ताल का असर, इंदौर की मंडी में नहीं पहुंचे ट्रक, सब्जियों के दाम अचानक बढ़े

  • Share on :

इंदौर। नए सड़क सुरक्षा कानून को लेकर भारी वाहन चालकों के देशव्यापी हड़ताल का असर अब फल और सब्जी मंडियों पर पड़ रहा है। MP में भी जारी इस हड़ताल का असर अब सूबे की सबसे बड़ी देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मंडी (चोइथराम मंडी) सब्जी मंडी पर दिखाई देने लगा है। चोइथराम सब्जी मंडी जहां पर रोजाना  ट्रक आलू ,प्याज सहित  फल फ्रूट व अन्य सब्जियां  लेकर 300 से 400 ट्रक मालवा निमाड़ सहित व महाराष्ट्र, बुरहानपुर  व अन्य प्रदेशों से इंदौर पहुंचते थे। वहां आज सुबह मात्र 50 छोटी गाड़ियां पहुंची जिस कारण से सब्जियों के दाम अचानक से बढ़ गए हैं। 
मंडी में जो टमाटर कल तक 300 से ₹400 प्रति कैरट (25 किलो) तक बिक रहा था वहीं सुबह टमाटर प्रति कैरट (25 किलो ) ₹1000 से लेकर तो ₹1200 कैरट तक बिका रहा है। वहीं बात की जाए अन्य सब्जियों की तो अन्य सब्जियों के दाम भी अचानक से बढ़ गए हैं। चोइथराम सब्जी मंडी में भाव बढ़ने से खेरची सामान में भी भाव में भारी बढ़त दिखाई दी है। ट्रकों की हड़ताल यदि ऐसे ही चलती रही तो आने वाले समय में सब्जियां काफी महंगी हो सकती है। 
सीजन की सब्जियों में मटर जो कल तक 20 से 30 रुपए किलो तक बिक रहे थे आज अचानक से उनके भाव दुगने हो गए हैं और मटर 50 से 60 रुपए किलो तक बिकने लगा है। सीजन में ठंड को भगाने वाले गिलकी के भजिए जो कि हर रसोई में बनते हुए दिखाई देते हैं गिलकी अचानक से दुगनी हो गई है। और 50 से 60 रुपए किलो बिक रही है। आलू प्याज टमाटर लगातार इनके भाव बढ़ रहे हैं। और जहां रोजाना ट्रकों की लंबी कटारे चोइथराम मंडी में दिखाई देती महज पिकअप गाड़ियां या छोटी आयशर गाड़ियां दिखाई दे रही हैं।
थोक सब्जी विक्रेता मोहम्मद सलीम चौधरी दुकान नंबर 177 ने बताया कि प्रदेश की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी चोइथराम में जहां रोजाना महाराष्ट्र, राजस्थान के कई किसान यहां पर अपनी सब्जियां और फल फ्रूट बेचने आते हैं लेकिन अचानक हुई ट्रकों की हड़ताल के कारण सुबह से केवल पिकअप गाड़ियां और छोटी गाड़ियां ही आई हैं। 
ट्रकों की हड़ताल के कारण आने वाले किसान भी परेशान हो रहे हैं। रास्तों में जिस तरह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उससे भी यहफल सब्जियां आने में देरी हो रही है। किसानों ने बताया है कि पेट्रोल और डीजल के पंप पर भी लम्बी कतारें लगी हुई हैं। सुबह 3:00 से 4:00 बजे तक सभी सब्जी के व्यापारी इंदौर चोइथराम मंडी पहुंच जाते हैं लेकिन आज उन्हें भी आने में देरी हुई है। यदि यह हड़ताल इस तरह चलते रही तो आने वाले समय में सब्जी के दाम भी और बढ़ सकते हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper