मिडिल ईस्ट तनाव का असर: दिल्ली-एनसीआर में फिर महंगी हुई सीएनजी, ₹3.89/किग्रा बढ़े दाम

  • Share on :

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बार फिर से सीएनजी की कीमतो में बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से इजाफा किया है। नई दरें शनिवार की सुबह से प्रभावी रहेंगी। अब दिल्ली में सीएनजी के लिए ग्राहकों को 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम खर्च करना पड़ेगा। बता दें, युद्ध की वजह से इस समय भारत को अधिक कीमत पर एलएनजी इम्पोर्ट करना पड़ रहा है। जिसका असर सीएनजी की कीमतों पर दिख रहा है।
इस समय अबतक 5 बार सीएनजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल चुका है। मई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जब दिल्ली-एनसीआर में कंपनी ने सीएनजी के रेट बढ़ाए हों। बता दें, मई में महज 10 दिन के अंदर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक सीएनजी के रेट बढ़ा दिए थे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जारी बयान में कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में एलएनजी की कीमतें काफी बढ़ चुकी है। जिसकी वजह से खर्च में काफी इजाफा हुआ है। यही कारण है कि 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper