ट्रंप का बड़ा ऐलान: वेनेजुएला के साथ किया दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा तेल समझौता

  • Share on :

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश ने वेनेजुएला के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत इस दक्षिण अमेरिकी देश के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर अमेरिका नियंत्रण हासिल करेगा।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस समझौते की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसे विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बातचीत के बाद तैयार किया है। ट्रंप ने लिखा, अमेरिका ने अभी वेनेजुएला के साथ दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा तेल समझौता किया है।
इस समझौते की घोषणा करीब नौ महीने बाद हुई है। इससे पहले ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था। उन्हें अमेरिका ले जाया गया था। वहां उन पर संघीय स्तर पर नार्को-आतंकवाद और नशीली दवाओं की तस्करी के आरोपों में मुकदमा चलाया जाना था।
ट्रंप पर गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर दबाव बढ़ रहा है। वहीं, ईरान में युद्ध को छह महीने पूरे हो चुके हैं। अभी इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अमेरिका ने अपने रणनीतिक तेल भंडार का इस्तेमाल भी किया है। अगस्त की शुरुआत में इसमें तेल की मात्रा 30 करोड़ बैरल से नीचे चली गई थी। 2026 की शुरुआत से इसमें 10 करोड़ बैरल से ज्यादा की कमी आई है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper