"थाना कचनार की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अवैध मशाला शराब की 07 पेटीया मय मोटर सायकिल सहित जप्त दो आरोपी गिरफ्तार"

  • Share on :

ब्यूरो गोलू यादव की रिपोर्ट 
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चैकी प्रभारियों को अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह कँवर एवं एसडीओपी अशोकनगर  विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कचनार द्वारा अवैध शराव के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मशाला शराब की 07 पेटीया मय मोटर सायकिल सहित जप्त कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि थाना कचनार अंतर्गत दिनांक दिनांक 07/02/2026 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकिल पर काफी मात्रा में अवैध देशी शराब लिये करीला रोड़ से राजपुर तरफ आ रहे है। सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए कचनार पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मोटर सायकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा जो मोटर सायकिल में बीच में प्लास्टिक के दो बोरियों में अवैध शराब रखे मिले जिन्हे रोका और चैक किया तो खाकी रंग के पुढे की 07 पेटियों में अवैध शराब रखे मिले दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम सोहित पुत्र बब्लू यादव निवासी ग्राम सोनाखेड़ी थाना मुंगावली एवं जितेन्द्र पुत्र पप्पू रजक निवासी डोंगरा थाना सेहराई का होना बताया जिनके कब्जे से बिना नंबर की काली प्लेटिना मोटर सायकिल एवं 07 खाकी रंग की पट्टे की पेटियों में कुल 350 क्वार्टर देशी मंदिरा मसाला के कुल किमती 72000/-रू. को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि पूनम सेलर चौकी प्रभारी राजपुर सउनि गौरी शंकर ओझा, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार, आर. सत्येन्द्र कुशवाह, आर. राजीव, आर. अखलेश जाटव, चालक आर. मनीष रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper