"हर घर तिरंगा" अभियान में अधिकतम जन भागीदारी के हों प्रयास - जिला पंचायत सीईओ

  • Share on :

भारतीय ध्वज संहिता के नियमों का करें पालन,तिरंगे का न हो अपमान- सुश्री कौर
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक जिला पंचायत सीईओ एवं हर घर तिरंगा अभियान की नोडल अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने *"हर घर तिरंगा"  अभियान में अधिक से अधिक जन समुदाय को जोड़ने के निर्देश समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। सुश्री कौर द्वारा नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के अनुरूप सम्मानपूर्वक फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने शासकीय एवं निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य संस्थाओं से भी अभियान में सहभागिता का आग्रह किया गया है। सुश्री कौर ने कहा है कि ऐसे प्रयास किए जाएं कि जन प्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता उत्साह जनक हो। विगत वर्षों की भांति उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाए। देश भक्ति से ओतप्रोत शासकीय कार्यक्रमो का आयोजन हों। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न "हर घर तिरंगा" अभियान 2026 के साथ जोड़ते हुए मनाया जाए।

भारतीय ध्वज संहिता के नियमों का करें पालन, राष्ट्रीय ध्वज का न हो अपमान

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं देशभक्ति के जज्बे के साथ गरिमामयी कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने आयोजित राष्ट्रीय समारोह के कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों और जन समुदाय की सहभागिता अधिक से अधिक कराए जाने को कहा है। सुश्री कौर ने हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस आयोजन के समय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए जाने के दौरान भारतीय ध्वज संहिता के नियमों और प्रावधानों का पालन किए जाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper