ईद का त्योहार: भाईचारे और खुशियों का दिन

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
मुस्लिम समाज में रमजान का महीना बहुत पवित्र होता है। इसमें लोग 30 दिन रोज़े रखते हैं। रोज़े पूरे होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है, जो खुशियों और आपसी प्रेम का संदेश देता है।
बैग परिवार में ईद की खुशियां मनाई गई, सभी धर्म के लोगों ने निवास पहुंचकर दी बधाई।।
आज ईद के मौके पर संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग के घर पर अलग-अलग समाज के लोग पहुंचे और ईद की बधाई दी। बैग परिवार ने सभी का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। एवं सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बैग ने सभी माँ अहिल्या के नगर वासियों को बधाई प्रेषित की।
इस दौरान मुकेश बजाज, यूनुस खान, फैजान बैग, समीर बैग, राजू पठान, सतीश शर्मा, रियाज खान आदि लोग मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper