अमरोहा में आठ साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला

  • Share on :

रजबपुर (अमरोहा)। कूबी गांव में खेत से घर लौट रहे आठ वर्षीय शिव को कुत्तों ने हमलाकर मार डाला। वह कक्षा तीन में पढ़ता था। शिव दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। शिव के पिता सचिन कुमार किसान हैं। रविवार की शाम सचिन की पत्नी सीमा पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थीं।
बेटा शिव भी उनके साथ खेत पर था। सीमा चारा काटने में व्यस्त हो गईं और इस बीच शिव अकेला घर की ओर चल दिया। वह एक अन्य किसान के खेत के पास पहुंचा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।
मुंह, सिर और पैरों पर गहरे घाव कर दिए। शिव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर इस घटना से अंजान बच्चे की मां चारा लेकर दूसरे रास्ते से घर पहुंच गईं। बेटे के घर न आने की जानकारी पर तलाश शुरू की तो एक खेत में उसका लहूलुहान शव मिला। 
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper