चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • Share on :

नई दिल्ली। देश की सियासत के लिए अहम माने जाने वाले पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए आज यानी रविवार को निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान आयोग संभवतः उन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम और तारीखों की घोषणा करेगा, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
आयोग की यह घोषणा राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे पता चलेगा कि चुनाव कब और कैसे संपन्न होंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों में होने वाले चुनावों का पूरा कार्यक्रम बताया जाएगा। ये चुनाव न केवल इन राज्यों के लिए बल्कि अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper