जालंधर के नामी स्कूलों और चंडीगढ़ सचिवालय को उड़ाने का ई-मेल, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

  • Share on :

चंडीगढ़. पंजाब और चंडीगढ़ के कई बड़े स्कूलों, यूनिवर्सिटी और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार सुबह मिले ई-मेल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गांधी भवन, सचिवालय और मेयर कार्यालय के साथ-साथ जालंधर के नामी स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई है.
जांच अधिकारियों के मुताबिक, इस ई-मेल में वैसी ही शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है, जैसी पिछली बार मिली धमकियों में किया गया था. बम धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई हैं और स्कूल की इमारतों की जांच की जा रही है.
जालंधर में भी एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में DPS, मेयर वर्ल्ड स्कूल और MGN स्कूल का नाम लिया गया है. ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper