संसद में भावुक विदाई: पीएम मोदी और खरगे ने सराहा रिटायर हो रहे सांसदों का योगदान
नई दिल्ली। राज्यसभा से आज कई सदस्य रिटायर हो रहे हैं। खाली होने वाली इन सीटों पर कई सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सभी सदस्यों के संसदीय जीवन और कार्यकाल को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिटायर हो रहे सदस्यों की भूमिका को लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने वाला बताया। पीएम मोदी ने सांसदों के रिटायर होने पर कहा कि सदन एक ओपन यूनिवर्सिटी जैसी है। नए सांसदों को हमेशा सीखना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां हमारी शिक्षा-दीक्षा दोनों होती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी फुलस्टॉप नहीं होते।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि रिटायरमेंट का मौका भावुक पल होता है। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी आधी आयु संसदीय प्रणाली में गई। पीएम मोदी के बाद राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राज्यसभा के सदस्यों की रिटायरमेंट पर अपना वक्तव्य रखा।
साभार अमर उजाला

