वाहन अनुबंध हेतु आबकारी विभाग ने आमंत्रित किए ई-टेंडर प्रवर्तन कार्य के लिए 6 वाहनों की उपलब्धता हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।
संवाददाता दिलीप पाटीदार
धार। सहायक आबकारी आयुक्त धार श्री दीपक अवस्थी ने बताया कि आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्यों के संचालन के लिए वर्ष 2026-27 की शेष अवधि (1 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक) हेतु 6 वाहनों के अनुबंध के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वाहन अनुबंध की समस्त प्रक्रिया गठित समिति द्वारा एनआईसी के एमपी टेंडर्स पोर्टल के माध्यम से संपादित की जाएगी। ई-टेंडर के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड करने एवं ऑफर प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12:05 बजे से ई-टेंडर खोले जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि इच्छुक फर्म एवं कंपनियां ई-टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। ई-टेंडर से संबंधित विस्तृत शर्तें, नियम एवं अनुबंध प्रक्रिया एमपी टेंडर्स पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती हैं। इच्छुक आवेदक कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला धार में कार्यालयीन दिवस एवं समय में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पोर्टल के होमपेज पर लाईव टेंडर विकल्प के अंतर्गत आबकारी विभाग का चयन कर तथा एडवांस सर्च में जिला धार का चयन कर टेंडर संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ई-टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदक का एमपी टेंडर्स पोर्टल पर पंजीयन एवं वैध डिजिटल सिग्नेचर होना अनिवार्य है।
ई-टेंडर प्रक्रिया, पोर्टल पर पंजीयन, भुगतान अथवा अन्य तकनीकी जानकारी के लिए एनआईसी हेल्पडेस्क के दूरभाष क्रमांक 0120-4001002, 0120-4001005 एवं 0120-4493395 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ई-मेल के माध्यम से भी आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि ई-टेंडर संबंधी सूचना जिला कलेक्टर कार्यालय धार, सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय धार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धार के कार्यालयों के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित की गई है।

