आबकारी टीम ने देवगुराडिया रोड पर ऑटो से पकड़ी बड़ी मात्रा में बीयर की केन
आरोपी को किया गिरफ्तार
इन्दौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार इंदौर जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय , परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली की देवगुराडिया रोड पर एक ऑटो में शराब भरकर जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी वृत मालवा मिल बी व छावनी की टीम ने घेराबंदी कर एक ऑटो नंबर MP09RA7965 को पकड़ा। ऑटो में एक व्यक्ति बैठा पाया, मौके पर व्यक्ति और उसके ऑटो की विधिवत तलाशी लेने पर ऑटो के पीछे डिक्की में 3 गत्ते की पेटी रखी हुई पायी, जिसमें बोल्ट बीयर की केन भरी हुई थी। गणना करने पर कुल 72 केन होना पाई गई। समस्त मदिरा को वाहन सहित विधिवत जब्त कर आरोपी भारत पिता घनश्याम मांडरे निवासी इंदौर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण विवेचना में लिया गया। ज़ब्त मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत 2 लाख 10 हजार 800 रूपये है। उक्त कार्रवाई कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति प्रीति चौबे एवं श्री आर सी डावर के नेतृत्व में की गई।
आज की कार्यवाही में आरक्षक श्री निहाल सिंह बुंदेला, श्री अरविंद शर्मा, श्री भगवानदास बिरला, श्री विकास मंडलोई, श्री कुलदीप, श्री विजय का सराहनीय योगदान रहा।

