भक्तों में उमड़ी आस्था, फूलों से बनाई भगवान राम की आकृति

  • Share on :

छिंदवाड़ा। छापाखाना के भक्तों का कहना है कि उन्होंने भगवान प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर यह सुंदर कलाकृति बनाई है। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छिंदवाड़ा के हर मठ और मंदिर में खुशियां मनाई जा रही हैं। भजन कीर्तन, रामायण, राम नाम जप किए जा रहे हैं। वहीं एक कलाकार ने 51 किलो रंग-बिरंगे फूलों से भगवान राम की रंगोली उकेरी है। जिसे देखने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
छापाखाना के साईनाथ मंडल से जुड़े रंगोली कलाकार रजत गढेवाल ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर हमारे लिए गर्व का विषय है। 500 वर्ष बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे। यह पल हम सबके अविस्मरणीय है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह पल देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर हमने मिलकर 51 किलो फूलों से रंगोली बनाई है। उन्होंने फूलों से रंगोली बनाने का कारण बताया कि भगवान राम फूलों की तरह कोमल हैं, फूलों की तरह सुंदर हैं हमारे आराध्य हैं इसलिए फूलों से रंगोली बनाई गई है। बहरहाल रंगोली देखने रामलला के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper