शाजापुर जिले के अकोदिया- बोलाई में फर्जी संत का पर्दाफाश
शाजापुर जिले के अकोदिया थानांतर्गत ग्राम बोलई स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर को लंबे समय से अपवित्र कर रहे फर्जी संत नारायण गिरी का शिव सेना गौ रक्षा न्यास व हिंदू टाइगर फोर्स ने पर्दाफाश किया है। आरोप है कि फर्जी संत बनकर मंदिर में रह रहा नारायण गिरी महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए संगठन का दल उज्जैन से 130 किलोमीटर की दूरी तय कर अकोदिया पहुंचा और विरोध दर्ज कराया।
संगठन के विरोध और सहयोग के बाद पीड़ित महिला ने आगे आकर आरोपी नारायण गिरी के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कराया। इस पूरी कार्यवाही में उज्जैन आईजी महोदय, जिला पुलिस अधीक्षक शाजापुर, थाना प्रभारी अकोदिया एवं समस्त क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग रहा। उज्जैन से रवाना हुए दल में मुख्य रूप से शिव सेना गौ रक्षा न्यास के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकुमार झंझोट, वरिष्ठ नेता *पप्पू नाथ मकवाना, कमल राठौर, संजय परमार, विजय पांचाल सहित पूरी टीम उपस्थित रही।
हिंदू टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील वर्मा द्वारा लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई, वहीं संत महासभा की जबलपुर जिला अध्यक्ष के माध्यम से महिला से चर्चा कर उसे न्याय के लिए प्रेरित किया गया।
सभी धर्म योद्धाओं के प्रयास से एक बार फिर सनातन धर्म की आड़ में छिपे फर्जी संत का पर्दाफाश हुआ। वैदिक सनातन हिंदू धर्म में संत की उपस्थिति ईश्वर के समान मानी गई है, ऐसे में इस पवित्र वेश को कलंकित करने वालों को बेनकाब करना जरूरी था।
संगठन की ओर से सभी कार्यकर्ताओं और पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

