सायना महाविद्यालय में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन

  • Share on :

गुरु और शिष्यों के आदर का पर्व:शिक्षक दिवस - डॉ. सी.राजेश कुमार
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में शिक्षक दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिष्य संबंधों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाला मार्गदर्शक होता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भावपूर्ण एवं आनंदमय हो गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं एवं सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही सभी सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और बहुत ही शानदार मनोरंजक खेल व गतिविधियों को आयोजित किया गया जिसमें सभी ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.राजेश कुमार ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर दिखाई देता है।
इसी अवसर पर श्री शरद यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें तथा तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ मानवीय मूल्यों को भी शिक्षा का हिस्सा बनाएं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सी.राजेश कुमार,डॉ. सी. ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, डॉ. सार्थक चौरसिया, श्री शरद यादव, श्री अरुण उरमलिया, श्री हीरालाल केवट, श्री शोभित त्रिपाठी, श्री सत्यवीर सिंह, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, नेहा सिंह, जाकिया परवीन, प्रशांत सोनी, अनामिका नायक, माला रोहरा, सौरभ सेन सहित महाविद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं एवं समस्त स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
 *कार्यक्रम का संचालन एमबीए की छात्रा तृतिका जुगल व आभार प्रदर्शन बीबीए की छात्रा नंदिनी जोतवानी ने किया कार्यक्रम की तैयारियां व साजसज्जा के लिये बीबीए होटल मैनेजमेंट के छात्र अमन खटीक,पूजा गंगवानी,माधुरी गर्ग व उनकी टीम को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper