मीना ताई के नेतृत्व में युवाओं को मिली नई दिशा, सत्यम सोनी का सम्मान
सवादता :- पुनीत सेन
हरसूद। खंडवा संसदीय क्षेत्र की हरसूद विधानसभा में संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विधानसभा प्रभारी सत्यम सोनी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने उन्हें शील्ड एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
सत्यम सोनी ने मीना ताई (मातोश्री) की पुण्यतिथि पर उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेकर क्षेत्र में युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया।
सत्यम सोनी की सक्रिय भूमिका के चलते हरसूद विधानसभा चुनाव सहित जिला पंचायत चुनावों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए गए। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर सत्यम सोनी ने वरिष्ठ नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी संगठन और क्षेत्र के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

