बिजली कटौती से भड़के किसान व्यापारी, गोलाना विद्युत मंडल केंद्र का घेराव
7 दिनों के अंदर सुधार नहीं किया तो धरना देने की दी चेतावनी
शाजापुर जिले के गोलाना तहसील में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सोमवार दोपहर किसानों व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली लेकर गोलाना स्थित विद्युत मंडल कार्यालय पहुंच कर और उसका घेराव कर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उन्होंने कनिष्ठ अभियंता मनोज मालवीय को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा जिसमें 7 दिन के भीतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की गई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में सुबह से शाम तक घंटे बिजली काटी जा रही है दिन की कटौती के अतिरिक्त रात में भी आधा 1 घंटे के नाम पर रात में चार व पांच बार मेंटेनेंस के नाम पर बिजली पूरी रात भर बंद कर दी जाती है जबकि तेज हवा या बारिश जैसी कोई प्राकृतिक आपदा नहीं होती इस बीच बिजली कटोती से किसान मजदूर पूरी रात सुकून से सो नहीं पता दिन भर काम करने वाला किसान मजदूर सोचता है कि रात को भी सुकून नहीं है ऊपर से प्रकृति की मार और घरों में सरकार की अंधेर नगरी की मार सरकार प्रशासन को दोषी ठहरता है और प्रशासन सरकार को विद्युत मंडल के अधिकारियों का कहना है कि ऊपर से आता है ऐसी मैं सोने वाले नेता अधिकारी क्या जाने अंधेरी रात गांव में कैसे काटी जाती है ज्ञापन में ग्रामीणों ने बोलाई नगर में कई जर्जर ट्रांसफर और मुख्य मार्गों पर लटक रही बिजली की केबलों के तारों का भी उल्लेख किया उन्होंने चेतावनी दी की इसे इनसे कभी भी बड़ा अच्छा हो सकता है ग्रामीणों ने सवाल किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ही लगातार बिजली कटौती क्यों की जा रही है जबकि शहरी क्षेत्र में ऐसी कोई स्थिति नहीं है उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव के साथ यह भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह सड़क पर धरना प्रदर्शन करेंगे

