शाजापुर जिले के किसानों के द्वारा सातों तहसीलों में एक साथ 22 तारीख से धरना प्रदर्शन शुरू किया गया
शाजापुर जिले के गोलाना तहसील में छुट्टियों के समय में भी किसान अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटा हुआ है भारतीय किसान संघ का कहना है कि जब तक किसने की मांग पूरी नहीं की जाती बीमा के रूप में जो किसानों को बीमा कंपनी हर बार छलावा करती है प्रीमियम के नाम पर किसानों से जो प्रीमियम जमा होती है 2025 11.50 करोड़ का प्रीमियम किसानों ने बीमा के नाम पर जमा किया उसके बदले सिर्फ 2.93 करोड़ का क्लेम दिया गया वहीं किसानों की मांग है कि जब तक हमें हमारा हक नहीं मिलता तब तक हम अपने अधिकार के लिए धरना जारी रखेंगे जहां एक तरफ जय जवान जय किसान का नारा लगाने वाली सरकार किसानों के दम पर आई सत्ता में इस सरकार से हमें लड़ाई लड़कर अपना अधिकार मांगना पड़ रहा है ऐसे में वर्तमान सरकार एवं बीमा कंपनी किसानों के साथ अन्याय करने पर तुलि है।

