एक्सप्रेस-वे पर गरजेंगे लड़ाकू विमान: वायुसेना का दो दिवसीय महा-रिहर्सल शुरू

  • Share on :

सुल्तानपुर. सुल्तानपुर के अरवल-कीरी करवत स्थित एयरस्ट्रिप पर बुधवार दोपहर दो बजे से वायुसेना का दो दिवसीय विशेष रिहर्सल शुरू हो रहा है. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान एक्सप्रेस-वे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए 'टच एंड गो' का अभ्यास करेंगे. मिराज, राफेल, जगुआर और तेजस जैसे विमान इसमें शामिल होंगे.
स्थानीय प्रशासन और वायुसेना के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया है. सेना के हेलीकॉप्टर से अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया. यह अभ्यास आपातकालीन लैंडिंग की क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस विशेष अभ्यास में वायुसेना के सुखोई-30 MKI, मिराज-2000 और जगुआर जैसे घातक लड़ाकू विमान अपनी रफ्तार का दम भरते हुए 'टच-एंड-गो' ड्रिल करेंगे. लड़ाकू विमानों के साथ-साथ C-295 और AN-32 जैसे भारी मालवाहक जहाज भी एक्सप्रेस-वे की एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग की प्रैक्टिस करेंगे. यह युद्धाभ्यास कठिन परिस्थितियों में सड़क को रनवे बनाने की सेना की तैयारी का हिस्सा है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper