पीएम मोदी के अबू धाबी दौरे पर बड़ा समझौता, भारत के ऑयल रिजर्व में बढ़ेगी UAE की हिस्सेदारी

  • Share on :

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबू धाबी दौरे के दौरान भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी डील हुई है. दोनों देशों ने भारत के स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में UAE के कच्चे तेल के भंडारण को बढ़ाने पर सहमति जताई. इस समझौते के तहत UAE अब भारत के स्ट्रेटेजिक ऑयल रिजर्व्स में 30 मिलियन यानी 3 करोड़ बैरल तक क्रूड ऑयल स्टोर कर सकेगा.
यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के बीच हुई गहरी बातचीत के बाद सामने आया. भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी यानी ADNOC के बीच स्ट्रैटेजिक सहयोग समझौता हुआ है. इसके जरिए भारत के पेट्रोलियम रिजर्व में UAE की भागीदारी को बढ़ाकर 30 मिलियन बैरल तक ले जाया जाएगा.
यह समझौता ऐसे समय हुआ जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है. खासकर होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के कारण दुनिया भर में ऊर्जा सुरक्षा बड़ा मुद्दा बन चुकी है. इसी वजह से भारत और UAE दोनों ने सुरक्षित समुद्री व्यापार मार्गों और बेरोकटोक जहाजों की आवाजाही पर जोर दिया.
दोनों नेताओं ने बातचीत में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए सुरक्षित और निर्बाध नेविगेशन वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद जरूरी है. भारत ने UAE पर हुए हालिया हमलों की भी निंदा की और उसके साथ एकजुटता जताई.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper