आग बुझाने की मशीन बनाने वाली फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 2 लोगों की मौत, 6 घायल

  • Share on :

गुरुग्राम। गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में आग बुझाने के यंत्र बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां रात से ही मौके पर मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात 2 बजे फैक्ट्री में आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि 3 किलोमीटर दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं। आग की लपटें और धमाका इतनी तेज था कि कुछ लोग घटनास्थल से 100 मीटर से ज्यादा दूर पास की फैक्ट्रियों में पड़े मिले हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें अभी भी अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हैं। इस हादसे में आसपास की 10 से ज्यादा फैक्ट्रियों में लोहे के भारी गाटर, एंगल और लोहे की भारी चादरें तक गिर गई। इसमें भी भारी नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह मौके पर पहुंचे डीसीपी करन गोयल ने इस हादसे में 2 लोगों के मरने और छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper