पुरानी कचहरी स्थित एसडीम कार्यालय के सामने बंद कमरे में लगी आग मचा हड़कंप
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी। पुरानी कचहरी स्थित पुराने एसडीएम कार्यालय के सामने गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में स्थित एक पुराने बंद पड़े कमरे में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना तत्काल नगर निगम के अग्निशमन दल को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास के हिस्सों में फैलने से रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग जिस कमरे में लगी, वह लंबे समय से बंद पड़ा था। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

