व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग से हड़कंप: ट्रंप के सामने चलीं गोलियां, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' (WHCA) के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी. वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होने वाले थे. इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. घटना के बाद हमलावर को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है.
इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी थीं. यूएस सीक्रेट सर्विस की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, मेलानिया ट्रंप और पूरी कैबिनेट को वहां से निकाला गया और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.
गोलीबारी की घटना बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में हुई, आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया और मंच से सुरक्षित बाहर निकाला. फायरिंग का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग ट्रंप के सामने ही हुई. ट्रंप मंच पर बैठे हैं और अचानक फायरिंग होती है और तुरंत सुरक्षाकर्मी उन्हें घेर लेते हैं. कई लोग टेबल के नीचे छिप जाते हैं.
डिनर में शामिल 2,600 लोगों में से कई ने छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि वेटर भागकर डाइनिंग हॉल के अगले हिस्से में चले गए.
फायरिंग की आवाज सुनते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और पत्रकारों एवं मेहमानों को जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिपना पड़ा. सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल को खाली कराया और संदिग्ध हमलावर को मौके पर पकड़ लिया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं.
साभार आज तक

