फ्लाई दुबई एयरलाइंस के घायल जाबांज कैप्टन

  • Share on :

स्मित मछार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा खजराना गणेश मंदिर में विशेष प्रार्थना 
मानवता के नायक बनकर उभरें स्मित मछार - भाजपा 
इंदौर। भाजपा द्वारा आज फ्लाई दुबई एयरलाइंस में हुए घटनाक्रम में गंभीर घायल भारतीय जाबांज कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए खजराना गणेश से प्रार्थना की है। 
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ कार्यकर्ता कैप्टन स्मित मछार का फोटो लेकर खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान श्री गणेश के पास जाबांज कैप्टन स्मित मछार का फोटो रखकर पूजा अर्चना कर उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थना की।
मीडिया से चर्चा के दौरान  भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा एवं विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि भारतीय पायलट श्री स्मित मच्छार मानवता के नायक बनकर उभरे है। उन्होंने न सिर्फ आंतकवादी घटना को होने से रोका बल्कि अपनी जान की परवाह न करते हुए सेंकड़ों यात्रियों की जान की सुरक्षा की है। संकट की घड़ी में अपने जीवन की चिंता न कर यात्रियों की जिंदगी की रक्षा करके सच्ची मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने साहस, धैर्य और सूझबूझ एक बड़ी घटना को होने से बचाया है, वह सराहनीय है। उनकी बहादुरी को नमन करते हुए उनके जल्दी स्वस्थ्य होने दीर्घायु होने की कामना को लेकर भगवान खजराना गणेश जी से विशेष प्रार्थना की है। 
इस दौरान वासुदेव पाटीदार, नेहा शर्मा, महेश जोशी, पार्षद प्रणव मण्डल, पुष्पेंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष रामबाबु अखंड समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper