प्रदर्शन के बाद हरकत में आया होलकर महाविद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

  • Share on :

पत्रकार :-  खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की होलकर विज्ञान महाविद्यालय इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थियों की प्रमुख समस्याओं में ATKT विद्यार्थियों को 5वें सेमेस्टर में प्रमोशन, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और नवप्रवेशी विद्यार्थियों की नियमित कक्षाओं का संचालन शामिल था।
प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और विद्यार्थी हित में महाविद्यालय प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
ATKT विद्यार्थियों को 5वें सेमेस्टर में प्रमोशन के मामले में प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। आवश्यक संशोधन करवाकर विद्यार्थियों के हित में उचित समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा महाविद्यालय में स्वच्छ पेयजल, पानी की टंकियों की नियमित सफाई तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों की कक्षाएं समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित करने को लेकर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
अभाविप होलकर महाविद्यालय अध्यक्ष शुभम पाटीदार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लगातार विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही है। विद्यार्थियों की समस्याओं का स्थायी समाधान होने तक परिषद का संघर्ष और प्रयास जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper