उपभोक्ता शिकायत पर न्यू पलासिया क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई

  • Share on :

बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार पाए जाने पर प्रकरण तैयार
आदित्य शर्मा
इंदौर।   खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा 311 ऐप पर प्राप्त उपभोक्ता शिकायत के आधार पर न्यू पलासिया स्थित Creme Roasting LLP (Hopin Patio Cafe) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर फर्म के पार्टनर श्री तर्ष लखवानी उपस्थित पाए गए। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार के लिए वैध खाद्य पंजीयन (Food Registration) उपलब्ध नहीं पाया गया। मौके से पनीर, दही, चावल, राजमा एवं edible ice के कुल 05 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। 
 प्रथम दृष्टया बिना खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार संचालित किया जाना पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत प्रकरण  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
 इसी क्रम में एक अन्य रूटीन जांच कार्रवाई के तहत न्यू पलासिया स्थित दाल बाटी सुरमा (Delish Foods and Company) का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के पार्टनर श्री नवल परिहार की उपस्थिति में दही, तुअर दाल, चावल एवं बाफले का आटा के कुल 04 नमूने जांच हेतु लिए गए।
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने खाद्य कारोबार संचालकों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए वैध लाइसेंस/पंजीयन के साथ ही खाद्य कारोबार संचालित करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ता शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच जारी रखी जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper