लोक कल्याण के लिए श्री चंद्र मोलेश्वर महादेव मंदिर में संपूर्ण कार्तिक मास में सग्राहमख लक्ष्मी नारायण यज्ञ
देपालपुर से दरबार सिंह ठाकुर
देपालपुर—श्री चंद्र मोलेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक मास के शुभारंभ के साथ ही सम्पूर्ण कार्तिक मास में नियमित यज्ञ की शुरुआत की गई। हवन यज्ञ पंडित गौरव व्यास और पंडित शुभम शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया जाता हे।
पंडित व्यास और शर्मा ने कहा कि कार्तिक मास में मुख्य रूप से विष्णु भगवान की आराधना का महत्व होता है। इस दौरान पावन मंदिरों जहां इनसे जुड़े कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, इसलिए लोक कल्याण ओर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रतिदिन मंदिर में श्री सूक्त ओर पुरुष सूक्त मंत्रों द्वारा भगवन लक्ष्मी नारायण की आराधना पूरे कार्तिक मास में हो रही हे साथ ही भगवान गणेश और नवग्रह मंत्रों की आहुति भी यज्ञ में नाना प्रकार की औषधियां व द्रव्यों द्वारा आहुति प्रदान की जा रही हे पूरे महीने में दो लाख इक्यावन हजार आहुतियां डलेगी।
पंडित गौरव व्यास ने बताया कि माता लक्ष्मी का संबंध धन,वैभव,सुख,ओर ऐश्वर्य से है,उन्हें संसार के संचालन के लिए आवश्यक भौतिक संपदाओं की अधिष्ठात्री देवी माना गया हे। यह विश्वास हे कि उनकी कृपा से परिवार में आर्थिक समृद्धि,सुख शांति और प्रगति होती हैं।
तो वहीं श्रद्धालु तुलसी व शालिग्राम की पूजा के साथ-साथ इनका विवाह संपन्न करते हैं। जिससे जुड़ी मान्यताएं ये हैं कि इससे जातक के धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।
उन्होंने कहा कि हिंदू पंचांग के 12 मास में से कार्तिक मास को भगवान विष्णु का नाम दिया गया है।

