ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पंच महाभूतों के संरक्षण एवं जल संरक्षण हेतु

  • Share on :

जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन 
प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। जिला शहडोल के विकासखंड ब्योहारी अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 1 आखेटपुर के ग्राम पपरेडी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पंच महाभूतों के संरक्षण एवं जल बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंच तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश का विधिवत पूजन कर प्रकृति के प्रति आस्था व्यक्त की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। इसके उपरांत ग्राम में जल संरक्षण विषयक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल के महत्व, वर्षा जल संचयन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।
रैली के माध्यम से “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए लोगों को जल के समुचित उपयोग एवं संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं, समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जल संरक्षण को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जल संकट से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper