खंडवा में पहली बार: श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 जुलाई से, महादेवगढ़ के सामने सजेगा दरबार

  • Share on :

पुनीत सेन
खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन और पवित्र अवसर पर धर्मनगरी खंडवा में एक अत्यंत भव्य और दुर्लभ आयोजन होने जा रहा है। शहर में पहली बार श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय संगीतमय 'चरित्र अमृत कथा' का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
                
स्थान: महादेवगढ़ के सामने स्थित पुरानी अनाज मंडी प्रांगण, खंडवा।
दिनांक: 27 जुलाई (सोमवार) से 29 जुलाई (बुधवार) तक (तीन दिवसीय)।
समय: प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
हरिद्वार से दीक्षा प्राप्त प्रख्यात भागवताचार्य पं. श्री राकेश तिवारी के मुखारविंद से होने वाले इस आयोजन में दादाजी धूनीवाले के अलौकिक और चमत्कारी चरित्रों का रसपान कराया जाएगा। शिवसेना के प्रवक्ता निर्मल मंगवानी और जिला प्रमुख गणेश भावसार ने खंडवा के समस्त धर्मप्रेमियों से सपरिवार समय पर पहुंचकर इस पावन अनुष्ठान का लाभ उठाने की अपील की है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper