पूर्व सांसद नकुल नाथ आज इंदौर आएंगे
राजेश धाकड़
इंदौर लोकसभा के पूर्व सांसद श्री नकुल नाथ 22 मार्च को इंदौर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे,यह जानकारी शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष अजमेरा ने दी,उन्होंने बताया कि श्री नाथ 22 मार्च को दोपहर 1 बजे छिंदवाड़ा से विमान द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे और करीब 2:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनकी अगवानी विनय बाकलीवाल करेंगे।
इसके बाद उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:दोपहर 2:45 बजे: सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।3:45 बजे: विनय बाकलीवाल के निवास पर पहुंचकर स्वागत एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
4:45 बजे: प्रवेश अग्रवाल के विजय नगर स्थित निवास पर पहुंचेंगे।
शाम 5:00 बजे: एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।शाम 5:30 बजे: दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरे के दौरान नकुल नाथ पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा करेंगे।

