टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन

  • Share on :

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 के बीच भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आ रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लीजेंड्री स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। बेदी पिछले दो साल से बीमार थे और करीब एक महीने पहले उनके घुटने सहित कई सर्जरी हुई थीं। इस महान स्पिनर ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए। बेदी भारत की प्रसिद्ध स्पिनर चौकड़ी जिसमें इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन भी शामिल थे, उनका हिस्सा थे। उन्होंने भारत की पहली वनडे जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 12-8-6-1 के उनके बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ों ने 1975 विश्व कप मैच में पूर्वी अफ्रीका को 120 तक सीमित कर दिया था।
साभार लाइव हिंदुस्तान टीम

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper