विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया धार भोजशाला पहुंचे

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
धार। ऐतिहासिक भोजशाला में आज हिंदू नेता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया  पहुंचे यहां पर उन्होंने भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन किए तत्पश्चात भोजशाला में मौजूद सभी हिन्दू चिन्ह को देखा और यही से लाइव भी किया और भोजशाला को सरस्वती मंदिर बताया वही डॉ प्रवीण तोगड़िया ने अखंड ज्योति मंदिर में प्रेस से रूबरू होने पर कहा कि आज से 23 साल पहले मैं ही भोजशाला का ताला खुलवाने आया था और जंग शुरू करवाने आया था भोज शाला सरस्वती मंदिर ही है जहां शिवलिंग, कार्तिक स्वामी की मूर्ति है शंकर जी हैं कालसर्प यंत्र दीवार पर यक्षणी है यह हिंदू मंदिर है   पूरे साक्ष्य मौजूद है यहां पर सरस्वती मंदिर में मूर्ति के साथ पूजा होने चाहिए और जहां मूर्ति है मंदिर है वह नमाज कैसे हो सकती है वहीं उन्होंने कहा कि मुसलमान दुनिया में एक मस्जिद बताएं जहां मूर्ति है यह हमारा मंदिर है और यहा मूर्ति के साथ पूजा होना चाहिए उन्होंने कहा कि अब मुगल काल नहीं है अब धर्म के लिए भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है और दिल्ली में मोदी उत्तर प्रदेश में योगी और भारत के गांव में प्रवीण तोगड़िया बैठा है यहां निर्विघ्न पूजा होना चाहिए नमाज ना हो उन्होंने कहा कि भाईचारा करना है तो मस्जिद में शिवलिंग स्थापित करके करो। डॉ प्रवीण तोगड़िया अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक ने क्या कहा
मैं धार में भोजशाला आया, आज से 23 साल पहले मैं भोजशाला का ताला खुलवाने आया था और जंग शुरू करवाने आया था, एक लाख लोगों की सभा हुई थी इसके बाद भोजशाला का संघर्ष तेज हुआ यह सरस्वती मंदिर ही है जहां शिवलिंग है, कार्तिक स्वामी की मूर्ति है, शंकर है, कालसर्प यंत्र भी दीवार पर है, यक्षिणी है, हिंदू मंदिर है सभी अंधों को भी दिखने वाले पूरे साक्ष्य मौजूद हैं, खुशी की बात है की सरस्वती मैया की पूजा तो हो रही है पर मूर्ति के साथ पूजा होनी चाहिए और जहां मंदिर है मूर्ति है वहां नमाज कैसे हो सकती है मुसलमान दुनिया में एक मस्जिद बताए जहां मूर्ति है यह जिद कभी नहीं चलेगी , यह हमारा मंदिर है यहां मूर्ति के साथ पूजा होनी चाहिए और वर्ष में एक दिन भी नमाज नहीं मुगल काल में आप शायद तोड़ पाए होंगे लेकिन अब मुगल काल नहीं है धर्म के लिए महाभारत खेलने वाले भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है दिल्ली में मोदी और अमित भाई हैं उत्तर प्रदेश में योगी जी और भारत के गांव में प्रवीण तोगड़िया बैठा है फिर से मूर्ति के साथ निर्विघ्न पूजा और कभी नमाज नहीं यह स्थिति आनी चाहिए, वेदों के अनुसार ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों वेदोक्त भगवान हैं और तीनों के साथ मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती और तीनों मिलकर त्रिपुर सुंदरी, यह हिंदुओं की आदि देवी हैं यहां निर्विघ्न पूजा मूर्ति के साथ चलती रहे नमाज ना हो भाईचारा करना है तो मस्जिद में शिवलिंग स्थापित करके करो ना हमारी छाती पर क्यों करने निकले हो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल ने आवाज उठाई थी हो सकता है कि मैं लाखों लोगों को लेकर अगली बार आवाज उठा सकता हूं हम स्थान की पवित्रता की रक्षा करेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper