कटनी में कुएं में उतरे चार किसानों की दम घुटने से मौत

  • Share on :

कटनी। कटनी में कुएं में उतरे चार किसानों की दम घुटने से मौत हो गई। किसान गुरुवार शाम को कुएं में उतरे थे। ऑक्सीजन की कमी होने से चारों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। रात करीब 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। किसानों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया, जुहली गांव में गुरुवार शाम सबमर्सिबल पंप डालने के लिए रामकुमार दुबे कुएं में उतरा था। कुछ देर बाद वो बेहोश हो गया। रामकुमार को बचाने भतीजा निखिल दुबे उतरा। वह भी बेहोश हो गया। जिसके बाद राजेश कुशवाहा, फिर पिंटू कुशवाहा कुएं में उतरे। एक के बाद एक दोनों बेहोश हो गए। देर रात चारों को कुएं से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आशंका जताई जा रही है कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी थी। जहरीली गैस भी बनी हुई थी, जिसके कारण दम घुटने से चारों की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper