विद्यालय निरीक्षण में लापरवाही पर चार शिक्षकों पर कार्रवाई, डीईओ ने किए वेतनवृद्धि रोकने के आदेश
करेरा। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के तहत लापरवाही पाए जाने पर चार शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जुलाई को शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय बम्हारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति एवं विद्यालय में अनियमितताओं के चलते नोटिस दिए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने बम्हारी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रभारी रामकिशन लोधी सहित प्राथमिक शिक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, रमेश जाटव एवं श्रीमती हेमलता शंखवार, के विरुद्ध विद्यालयीन कार्यों में लापरवाही के मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रभारी की दो वेतन वृद्धि एवं अन्य शिक्षकों की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की लघु शास्ति अधिरोपित की है।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

