निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

  • Share on :

आज मेहदवानी स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नेत्र जांच हेतु विशेषज्ञ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में सेक्टर ग्रामों से आए ग्रामीणों की दृष्टि की जांच की गई। जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें शासकीय अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही नेत्र जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराकर उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का समाधान करना रहा।

कार्यक्रम में नवांकुर प्रभारी कृष्णा साहू, पवन साहू एवं जितेंद्र परते सहित सभी नवांकुर प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही मेंटर दीपेंद्र साहू भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नेत्र जांच करने वाले चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने शिविर का लाभ लेते हुए इस पहल की सराहना की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper