शिवाजी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल
मालनपुर। मालनपुर क्षेत्र के समीप संचालित शिवाजी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर (हेल्थ कैंप) आयोजित किया गया। जिनका उद्देश्य बच्चों और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त जांच दवाएं चश्मा अन्य क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विद्यालय के करीब 700 सौ छात्रों की आंखों की जांच की गई ,आंखों की जांच के साथ-साथ बी पी शुगर मौसमी बीमारियों की भी जांच की गई चिकित्सकों की टीम और डॉक्टर प्रशांत गुर्जर (बी एम एस ) ने सभी बच्चों को बदलते मौसम को देखते हुए खान-पान पर ज्यादा से ज्यादा कम ताला भोजन ,जंक फूड जैसे कि मैगी, पास्ता, नूडल, समोसा, कचौड़ी, पिज्जा, बर्गर, मुमोश,फिंग्स, खाने से बचने की सलाह दी और कहा कि अपने घर पर बना हुआ शुद्ध भोजन ही करें जिससे स्वास्थ सही रहे स्कूल संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने छात्रों से कहा कि बदलते मौसम में अपना विशेष ख्याल रखो, बच्चों को बीमारियां जल्दी पकड़ती हैं विशेष ध्यान देने की जरूरत है अपने माता-पिता को भी चिकित्सकों द्वारा बताई गई सुझाव बताएं और खूब मन लगाकर पड़ो। इस नेत्र परीक्षण शिविर में वी एम एस डॉ तरूण सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट, आई चेकअप) बी एम एस विजय ,नितिन तोमर, अनूप तोमर ,ललित बघेल आदि मौजूद रहे।

