जिला कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
इंदौर। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंदौर अभिभाषक संघ द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एलएनसीटी सेवाकुंज हॉस्पिटल एवं मॉडर्न डेंटल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्पेशल जज श्री मिश्रा एवं सीजेएम शशांक सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मृणाल महंतो सहित अन्य न्यायाधीशगण भी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल प्रबंधन से डॉ. शक्तिवर्धन एवं विनोद मुद्गल तथा डेंटल कॉलेज से डॉ. शिशिर दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र नीम, सचिव कपिल, सहसचिव विजय व्यास, पुरुषोत्तम सोमानी, उमंग मीठा एवं नेहा रुहेला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शिविर में शामिल हुए।
शिविर में 70 से अधिक अधिवक्ताओं के दंत परीक्षण, 45 अधिवक्ताओं की नेत्र जांच तथा 145 अधिवक्ताओं के रक्त परीक्षण किए गए। इसके अतिरिक्त लगभग 200 अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त कर नि:शुल्क दवाइयों का लाभ भी लिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार द्विवेदी के विशेष प्रयासों से आयोजित इस शिविर की सभी ने सराहना की। उल्लेखनीय है कि श्री द्विवेदी द्वारा पूर्व में होली के अवसर पर हाई कोर्ट में भी इसी प्रकार का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। साथ ही सीएचएल केयर ट्रस्ट के सहयोग से दोनों न्यायालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके।

