गांधी हॉल में 25 जोड़ों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

  • Share on :

सनातन परंपराओं के साथ सात फेरे, संतों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। गत दिवस शहर के गांधी हॉल में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 के 25 जोड़ों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह सनातन हिंदू परंपराओं एवं पूज्य संतों के आशीर्वाद के साथ अत्यंत भव्य और गरिमामयी रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा।
समारोह के दौरान भव्य बारात, आकर्षक आतिशबाजी और संतों के स्नेहिल आशीर्वाद ने आयोजन को विशेष बना दिया। नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब नवविवाहित जोड़ों और उनके माता-पिता के चेहरों पर खुशी, संतोष और गर्व एक साथ दिखाई दिया। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए हृदयस्पर्शी रहा।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग और भारतीय संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति बनकर सभी के मन में एक मधुर स्मृति के रूप में बस गया।
इस अवसर पर परम पूज्य संत श्री दादू महाराज जी, प.पू. अण्णा जी महाराज, प.पू. श्री पवनानंद जी महाराज, प.पू. श्री नाना जी महाराज, प.पू. श्री जीतू गुरु जी, प.पू. श्री विवेक बरवै गुरु जी तथा प.पू. श्री विनीत गुरु जी उपस्थित रहे।
साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण मुरारी मोघे, श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री मुन्ना लाल यादव, श्री जीतू यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विधानसभा क्रमांक-3 के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper