फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप की पहली पार्टी संपन्न, महिला उद्यमियों को मिला मंच

  • Share on :

इंदौर। फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप द्वारा 18 जुलाई को साउथ एवेन्यू होटल में ग्रुप की पहली पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम की आयोजक मोनिका प्रियानी थीं। मुख्य अतिथि अर्चना गुप्ता (फाउंडर, नमो श्री चेतना) एवं विशेष अतिथि गरिमा राजवीर दवे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए आत्मनिर्भरता, नेटवर्किंग और व्यवसायिक विकास पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न संस्थानों एवं व्यवसायियों का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख सहयोगियों में आर एस डायमंड एंड सॉलिटेयर की राजश्री जी, विष्णुप्रिया ज्वेलर्स के मोहित सोनी, स्नो सिटी के हरीश कटारिया, मॉडर्न गिफ्ट हाउस (सिंधी कॉलोनी) के सनी वाधवानी, मुस्कान गिफ्ट हाउस (माणिकबाग रोड) के गिरीश झमनानी, पहनावा बुटीक (राजमहल कॉलोनी) की हीना साबन, ग्लो इन रेजिन की अंकिता परयानी तथा जिला कॉस्मेटिक्स का विशेष योगदान रहा।

आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल एवं तंबोला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही व्यवसाय को नई दिशा देने, ग्राहक नेटवर्क बढ़ाने और उद्यमिता को सशक्त बनाने से जुड़े उपयोगी सुझाव भी साझा किए गए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणादायी एवं उपयोगी पहल बताया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper