बिसलेरी के पानी पर FSSAI का बड़ा एक्शन: लैब टेस्ट फेल होने के बाद कंपनी के खिलाफ चलेगा केस

  • Share on :

नई दिल्ली. देश के खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. FSSAI ने रविवार को जानकारी दी कि उसने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.
कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का सैंपल जांच में 'असुरक्षित' पाए जाने के बाद ये कदम उठाया गया है. FSSAI ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की पुष्टि की.
FSSAI के मुताबिक, जांच के लिए बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से 'पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' (मिनरल वाटर के अलावा) का एक रेगुलेटरी सैंपल लिया गया था. FSSAI ने बताया, 'ये सैंपल तय ब्रोमेट सीमा के मुताबिक नहीं पाया गया और इसे खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSS Act), 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया.'
FSSAI ने साफ किया कि उसने बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के लिए लिए गए सैंपल पर एक्शन लिया है, मिनरल वॉटर पर नहीं. FSSAI ने कहा कि बिसलेरी के कई वॉटर प्रोडक्ट हैं. सैंपल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर मिला, न कि उन बोतलों पर जिन्हें मिनरल वॉटर के तौर पर ब्रांड किया गया है.
इसके बाद कंपनी की अपील पर सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया. वहां भी जांच के दौरान सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए जाने के कारण इसे 'असुरक्षित' करार दिया गया.
लैब की रिपोर्ट में असुरक्षित खाद्य पदार्थ से जुड़े कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन साबित होने के बाद, FSSAI ने FSS एक्ट, 2006 के तहत बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper