आमजन को वितरित किया गया एफटीके किट, जल का बताया गया महत्व

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड शहडोल एस. एल. धुर्वे ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से जल परीक्षण हेतु ग्राम विक्रमपुर, चिटुहिला एवं बरतरा में एफटीके किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगो को एफटीके किट के माध्यम से पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता परीक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 
   इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के संबंध में जागरूक करते हुए नियमित जल परीक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से विकासखंड समन्वयक दीप नारायण त्रिपाठी,  पीएमयू स्टाफ एवं आईईसी  समन्वयक रोहणी कुमार बर्मन उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper