मध्य प्रदेश में तेल की कीमतों में आग: पेट्रोल ₹110 के करीब, जानें अपने शहर का नया भाव

  • Share on :

भोपाल। मध्य प्रदेश में आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद प्रदेश के बड़े शहरों में पेट्रोल 3 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। नई दरें देर रात से लागू हो गई हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर रोजाना सफर करने वाले लोगों, ट्रांसपोर्ट और घरेलू बजट पर पड़ने वाला है।
भोपाल में पेट्रोल 109.70 पहुंचा
राजधानी भोपाल में पहले पेट्रोल 106.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर 109.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 91.93 रुपए से बढ़कर 95.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।
बड़े शहरों में क्या थे पुराने दाम, अब कितने हुए
इंदौर
पेट्रोल पहले: 106.48 रुपए
अब: 109.62 रुपए
डीजल पहले: 91.86 रुपए
अब: 94.97 रुपए
ग्वालियर
पेट्रोल पहले: 106.95 रुपए
अब: 110.09 रुपए
डीजल पहले: 92.28 रुपए
अब: 95.39 रुपए
जबलपुर
पेट्रोल पहले: 106.72 रुपए
अब: 109.86 रुपए
डीजल पहले: 92.07 रुपए
अब: 95.18 रुपए
उज्जैन
पेट्रोल पहले: 106.83 रुपए
अब: 109.97 रुपए
डीजल पहले: 92.16 रुपए
अब: 95.27 रुपए
तेल कंपनियों ने बताया घाटे का दबाव
सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। कंपनियों ने दावा किया है कि वे रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपए का घाटा झेल रही थीं।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पहले संकेत दिए थे कि अगर दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच सकता है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper