गजेंद्र पवैया बने असिस्टेंट कमांडेंट, गाँव मे खुशी का माहौल

  • Share on :

भिण्ड। ग्राम भवनपुरा अटेर निवासी गजेंद्र पवैया का पैरामिलिट्री फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है। गजेंद्र पवैया वरिष्ठ समाजसेवी रामनरेश पवैया (फौजी) के नाती हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और ग्राम भवनपुरा में खुशी का माहौल है। गजेंद्र पवैया ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनके चयन पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि गजेंद्र की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper